छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महानदी में दो बच्चों की जान बचाने वाले युवक का शव बरामद, साहसिक प्रयास के दौरान डूब गया था…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 12:10 PM
f X W

अभनपुर । गोबरा नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों की जान बचाने के दौरान डूबे युवक का शव रविवार तड़के नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद हुआ। शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप (35) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में स्नान कर रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। बच्चों को संकट में देखकर प्रदीप कश्यप बिना देर किए नदी में कूद पड़े और साहस का परिचय देते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि, बच्चों की जान बचाने के बाद प्रदीप स्वयं तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

रविवार तड़के किसी नए सर्च अभियान के शुरू होने से पहले ही प्रदीप कश्यप का शव नदी में बहकर शनि मंदिर के पीछे किनारे पर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। अपनी जान की परवाह किए बिना दो बच्चों की जान बचाने वाले प्रदीप कश्यप के साहस और मानवता की लोग सराहना कर रहे हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : डीजे में तेज आवाज व फूहड़ गानों पर रोक, शाम 4 से 11 बजे तक विसर्जन…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins