छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त तक …

By kadwaghut|23 Jul 2026, 12:39 PM
f X W

दुर्ग । एक्सटेंशन रिफार्म्स ’आत्मा’ योजना के तहत जिला एवं विकासखंड स्तरीय कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

 प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तर पर कृषि में 02 कृषकों, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन में एक-एक कृषकों कुल 5 प्रति कृषक को 25 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर कृषि में 9, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन में 2-2 कृषकों  कुल 15 उत्कृष्ट प्रति कृषक को 10 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। आवेदन पत्र एनआईसी दुर्ग की वेबसाइट तथा कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के विकासखंड एवं जिला कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन दस्तावेज एवं गतिविधियों के फोटोग्राफ सहित विकासखंड एवं जिला कार्यालय में 14 अगस्त 2026 तक जमा किए जा सकते हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Related Articles

2

Back to top button