राजनांदगांव : प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ छग में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर…

राजनांदगांव , गौरवपथ स्थित गोविंदराम ऑडिटोरियम में आयोजित प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ छत्तीसगढ़-2026 का समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व प्रदर्शन और आत्म विश्वास से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। आकर्षक मंच सज्जा, प्रस्तुतियों और अनुशासित आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और पालकों ने प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी सराहना भी की।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने केवल फैशन और रैंप वॉक ही नहीं, बल्कि अपनी अभिव्यक्ति, व्यक्तित्व, आत्म विश्वास एवं मंच संचालन क्षमता का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों ने प्रत्येक प्रस्तुति का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना और उनमें आत्म विश्वास का विकास करना है। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी रही।
अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला, सपनों को दी उड़ान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल द्विवेदी, संदीप सोनी, आशीष डोंगरे, डॉ. चेतन साहू, ऋषभ मधुसूदन यादव, दीपक साहू, यशवंत साहू, माधव साहू एवं परदेसी साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। भव्य मंच सज्जा, आधुनिक लाइटिंग, उत्कृष्ट साउंड सिस्टम और संचालन ने पूरे आयोजन को पेशेवर स्वरूप प्रदान किया। आयोजकों ने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और सपनों को नई उड़ान देने का अवसर प्रदान करता है।



