छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : टैक्स नहीं भरा तो सख्ती, रहेजा बिल्डर्स के नल कनेक्शन काटे गए …

By kadwaghut|14 Aug 2026, 12:37 PM
f X W

रायपुर: निगम के जोन 9 राजस्व विभाग ने बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत रहेजा स्काई स्कैप्स रेसीडेंसियल सहकारी संस्था मर्यादित द्वारा 323190 रू. की बकाया राशि अदा ना करने पर बल्क नल कनेक्शन काटा। उक्त बकायेदार रहेजा स्काई स्कैप्स रेसीडेंसियल सहकारी संस्था मर्यादित पर एक अन्य प्रकरण में बकाया रूपए 474026 का बकाया भुगतान नहीं करने पर वहां भी बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने कार्रवाई की गई। विश्व भारती बिल्ड कान योगेश अग्रवाल का वर्ष 2017-18 से वार्ड 8 क्षेत्र में बकाया अदा नहीं करने पर वहां तत्काल बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की गई। वार्ड 8 क्षेत्र में कीर्ति नचरानी द्वारा 104076 रू. पवन कुमार अग्रवाल द्वारा बकाया राशि 20984 रू. अदा नहीं करने पर व्यवसायिक परिसर सील किए गए।उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार नायक एवं राजस्व निरीक्षक इस्माइल खान, सहायक राजस्व निरीक्षक लोकेश पाटले की उपस्थिति में की गई।

Advertisement
Advertisement

इसी प्रकार जोन 7 अंतर्गत वार्ड 22 अंतर्गत आमानाका क्षेत्र में नगर निगम के वर्ष 2022-23 से 105676 रूपए के बकायेदार मोहम्मद हुसैन व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर सीलबंद की कड़ी कार्यवाही की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ROLBOL Youth Conclave में जुटेंगे मंत्री और बॉलीवुड स्टार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins