छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : चिखली की समस्या बताने पहुंचे वार्डवासी, मेयर ने दिलाया भरोसा…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:38 AM
f X W

राजनांदगांव , चिखली क्षेत्र के वार्ड 4, 5 और 6 के रहवासी अपनी समस्याएं लेकर महापौर मधुसूदन यादव के मोतीपुर स्थित घर पहुंचे और मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शेखर ठाकुर, ललित नायडू, उमाशंकर साहू, अभिषेक दुबे, निन्नावे की अगुवाई रही। उन्होंने बताया कई मुख्य सड़कों का निर्माण सालों से अधूरा है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। हादसों का खतरा बढ़ गया है। निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम पहले धीमा था। अब बंद हो गया है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।

लोगों ने कहा नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम को स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। अंधेरा होने से असामाजिक तत्वों और चोरों का डर रहता है। सड़कों में मवेशियों का जमावड़ा होने से आए दिन हादसे होते है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो शांतिपूर्ण धरना आंदोलन किया जाएगा।

महापौर मधुसूदन यादव ने आयुक्त निगम समेत प्रशासनिक अमले को घर बुलाया। वार्डवासियों की मौजूदगी में निगम के अधिकारियों से चर्चा की। स्थल निरीक्षण कराने कार्रवाई के लिए कहा। महापौर ने समाधान का भरोसा दिया और आंदोलन स्थगित करने की समझाइश दी। त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर वार्डवासियों ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट

Related Articles

Back to top button