छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के तहत…

By kadwaghut|04 Nov 2025, 9:14 PM
f X W
  • 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से करेंगे अंतरित

राजनांदगांव । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खातें में अंतरित करेंगे। इस प्रकार कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : गजल एवं भजन के गीतों से सजी राज्योत्सव की शाम

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दुर्ग में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार, इतना माल जब्त ...

Related Articles

Back to top button