छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जवानों का सर्वोच्च बलिदान सदैव ही पुलिस परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 11:06 AM
f X W

राजनांदगांव l रक्षित केन्द्र के शहीद स्मारक व मंगल भवन में रविवार को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद कुमार चौबे सहित 29 वीर पुलिस जवानों को पुण्य स्मृति में जिला पुलिस ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वीर शहीदों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। उनके अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा को श्रद्धांजलि दी गई। 12 जुलाई 2009 के कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए इन जवानों को याद िकया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे शहीद एसपी स्व. विनोद कुमार चौबे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। प्रत्येक परिवार से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना और उनके त्वरित व प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव पुलिस परिवार, समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके परिवारों का सम्मान और सहयोग करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

शिविर में 21 अधिकारी-कर्मचारियों ने िकया रक्तदान शहीदों की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 21 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानव सेवा के माध्यम से वीर शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, किरण वैष्णव, किरण साहू,पूर्णिमा साहू, सचिन बघेल, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, कुलबीर छाबड़ा, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, पीटीएस राजनांदगांव से डीएसपी किरण चौधरी आिद ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

READ ALSO  हॉकी की नर्सरी को मिलेगी नई सौगात, जनवरी में बिछेगा नया टर्फ
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins