छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaoon: दो गुटों में आपसी लड़ाई में एक युवक की मौत

By kadwaghut|25 Oct 2025, 10:32 AM
f X W

राजनांदगांव। मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के छछानपहरी गांव में बुधवार देर रात को दो गुटों की आपसी लड़ाई में जख्मी हुए युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

युवक को दो दिन पहले राजनंादगांव मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। आज सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने एक गुट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अंबागढ़ चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एमएमसी पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक छछानपहरी गांव में बुधवार देर रात को कुछ युवकों का पुराने विवाद के चलते झगड़ा हुआ। आपसी मारपीट में एक गुट के युवकों ने साहिल साहू (18 वर्ष) के सिर पर मुक्के से जोरदार हमला कर दिया। जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। घायल हालत में उसे अं. चौकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ती स्थिति को देखकर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दो दिन के उपचार के बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मारपीट से जख्मी साहिल साहू को उसके साथी अं. चौकी अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने चिकित्सकों को मोटर साइकिल से गिरने के चलते घायल होने की जानकारी दी। युवक के अस्पताल तक पहुंचने की खबर से परिजन बेखबर रहे। बाद में राजनंादगांव में युवक के उपचारार्थ भर्ती होने की जानकारी परिजनों को दी गई। इस बीच युवक की स्थिति बिगड़ती चली गई। बताया जा रहा है कि मुक्के के जोरदार प्रहार से युवक को ब्रेनहेमरेज हो गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

READ ALSO  ​नवंबर 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की तैयारी, पारदर्शी एवं तकनीकी भूमि प्रबंधन की मिसाल बना जिला
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button