छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ने थाना बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया, फरियादियों व पुलिस स्टाफ की समस्याएँ सुनी

By kadwaghut|26 Nov 2025, 3:14 PM
f X W

राजनांदगांव। आज 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा थाना बसंतपुर का अवचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में रखे विभिन्न अभिलेख—जैसे व्ही.सी.एन.बी., रोजनामचा, अन्य रजिस्टर, लंबित अपराध, मालखाना एवं सीसीटीएनएस कक्ष—का विस्तृत अवलोकन किया तथा लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, जवानों की वेशभूषा, सशस्त्रागार और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, थाने में जप्त वाहनों के समय पर निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।

थाने में उपस्थित फरियादियों से पुलिस अधीक्षक ने सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संबंधित मामलों के निराकरण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना में तैनात महिला पुलिस स्टाफ से भी पुलिस अधीक्षक ने चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चीनी की जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, Bilaspur में स्टॉक नियमों के पालन पर बढ़ेगी निगरानी

Related Articles

2

Back to top button