छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बड़ी राहत अब तक 41 मरीजों की जांच, बीपीएल वर्ग के परिवारों को मिलेगी छूट…

By lokesh sharma|09 Nov 2025, 11:50 AM
f X W

राजनांदगांव. शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) में आखिरकार अत्याधुनिक 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। 1 नवंबर से मशीन का संचालन प्रारंभ किया गया और अब तक 41 मरीजों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल जांच शुल्क रायपुर मेडिकल कॉलेज की दर पर लिया जा रहा है, हालांकि अस्पताल प्रबंधन मरीजों को अतिरिक्त राहत देने के लिए शुल्क में संशोधन पर विचार कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

पर्वों के दौरान छुट्टियां रहने से शुरुआती दिनों में सीमित संचालन हुआ, लेकिन अब प्रतिदिन 10 से 12 मरीजों की जांच नियमित रूप से की जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से न केवल राजनांदगांव बल्कि आसपास के जिले बालोद, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और महाराष्ट्र सीमा के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

सीटी स्कैन मशीन 2 जून 2025 को अस्पताल पहुंची थी, लेकिन इंस्टॉलेशन और एईआरबी (परमाणु ऊर्जा विनियामक बोर्ड) से प्रमाणन की प्रक्रिया में चार महीने से अधिक का समय लग गया। 23 अक्टूबर को प्रमाणपत्र मिलने के बाद परीक्षण पूरा कर 1 नवंबर से मशीन का संचालन शुरू किया गया।

चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीन में 48 प्रकार की सीटी जांचें की जा सकेंगी, जिनकी फीस 700 से 9000 रुपये के बीच होगी। बीपीएल परिवारों को 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस सुविधा से अब मरीजों को निजी जांच केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही अब सस्ती और अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध है।

READ ALSO  राजनांदगांव : हरियाली में विराजे विघ्नहर्ता : वृक्ष का स्वरुप, हाथों में जंगल-पहाड़, प्रकृति संरक्षण का दे रहे संदेश ...

फिलहाल प्रतिदिन 10 से 12 मरीजों की जांच की जा रही है, और आने वाले दिनों में क्षमता और समय बढ़ाया जाएगा। शुल्क में संसोधन को लेकर भी चर्चा जारी है।

  • डॉ. पवन जेठानी, उप अधीक्षक एमसीएच

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins