छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : निशुल्क कोचिंग सेंटर पहुंच रहे है, एसएसपी…

रायपुर । संस्था युवा द्वारा व्यापम (अमीन-पटवारी), रेलवे (एनटीपीसी), एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए शुरू किए जा रहे आगामी बैच का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर एसएसपी रायपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मार्गदर्शन देंगे, साथ ही छात्राओं को छेड़छाड़, यौन शोषण और अन्य दुर्व्यवहार की स्थितियों में पुलिस सहयोग प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी भी देंगे।

राजधानी रायपुर के पुलिस विभाग के मुखिया का इस कार्यक्रम में आगमन संस्था के लिए गर्व का विषय है। इसलिए विशेषकर छात्राओं से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

मुस्लिम इंटलेक्चुअल फोरम द्वारा आज शहीद स्मारक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें 400 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो और सभी टॉपर्स को मेडल दिए जाएंगे. इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सैयद सईद अहमद – पुणे इस समारोह के प्रमुख मेहमान होंगे।

Related Articles

Back to top button