कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : बेटी 3 महीने से लापता, मां ने लगाई मदद की गुहार…

By lokesh sharma|28 Sep 2025, 4:40 PM
f X W

कोरबा । 14 वर्षीय छात्रा 109 दिनों से लापता है। उसकी मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। छात्रा के उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में होने और उसके साथ जाने की आशंका जताई जा रही है। लापता छात्रा की मां साधना चौहान ने बताया कि वह खरमोर में अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति के छोड़ जाने के बाद वह मजदूरी और घरों में बर्तन धोकर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं।

Advertisement
Advertisement

साधना की बेटी खरमोर स्थित आत्मानंद विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा है। वह मोबाइल के जरिए उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में आई थी। मां के मना करने के बावजूद वह चोरी-छिपे उससे बात करती थी। लगभग चार महीने पहले, जब साधना बर्तन धोने गई थीं, तब उनकी बेटी घर से लापता हो गई। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है और नाबालिग छात्रा की तलाश की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आवास योजना के अपात्र नामों पर 16 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins