छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : बाइक सवार युवक को लिफ्ट मांगा चाकू दिखा कर लूटा…

By lokesh sharma|08 Oct 2025, 4:06 PM
f X W

बालोद। जिले में लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया. जिस युवक को लिफ्ट दिया उसी ने चाकू से हमला करने की बात कहकर डराया और युवक की मोटरसाइकिल व 9 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया. पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र के देवरानी जेठानी नाला के पास की है. पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत गुरुर थाने में की है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जितेंद्र साहू पुरुर से गुरुर सामान खरीदी करने आया था. आरोपी ने पीड़ित से पुरुर चौक से लिफ्ट ली और बोहरडीही के इंडियन पेट्रोल पम्प के पास उतरा. जब पीड़ित पेट्रोल भरवा रहा था तब फिर उसके पास गया और बातचीत की, जिसके बाद पीड़ित की बाइक पर बैठक फिर आरोपी गया.

Advertisement
Advertisement

देवरानी जेठानी पुल के पास सुनसान जगह देखकर आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और जितेंद्र को चाकू मार दूंगा करके डराकर उनसे 9 हजार रुपए कैश और मोटरसाइकिल क्रमांक Cg 05 w9474 को लूटकर ले गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जन्माष्टमी पर मांस दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins