छत्तीसगढ़

बारिश का दौर जारी: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीगने को तैयार रहें

By Admin|14 Sep 2025, 12:51 PM
f X W

रायपुर

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले के भोपालपटनम में दर्ज की गई. इस दौरान सबसे अधिक तापमान रायपुर में 35 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की की संभावना है.

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा जारी रह सकता है.

यहां हुई बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, भोपालपटनम-5 सेमी, तखतपुर, कोटा, सन्ना, दंतेवाड़ा, नया बाराद्वार, राजनांदगांव -4 सेमी, लोरमी 3 सेमी, कुंडा, लालपुर थाना, सकरी, रतनपुर, पेंड्रा, पंढरिया, गंडई, मोहला, बेलरगांव, नवागढ़, पत्थलगांव-3 सेमी, प्रेमनगर, बोराई, दाढ़ी, मनोरा, मालखरौदा, पिपरिया, हसौद, बेलगहना, कापू, रेंगाखार कला, कुकदुर, नगरी, छाल, कवर्धा, कांसाबेल, बिलाईगढ़, सरिया, बेलतरा, केशकाल -2 सेमी. इसके अलावा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्ष दर्ज की गई.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है. साथ ही बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान  34 और न्यूनतम तापमान के आसपास बने रहने की आशंका जताई गई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में बदला मौसम, ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के कारोबारियों के चेहरे खिले

Related Articles

Back to top button