छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रानी सूर्यमुखी देवी महिला हॉकी प्रतियोगिता फिर शुरू करने की तैयारी…

By lokesh sharma|19 Jun 2026, 10:50 AM
f X W

राजनांदगांव शहर के चिखली स्कूल मैदान में आयोजित निशुल्क ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समारोह में राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू ने हॉकी के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

साथ ही राजनांदगांव की प्रतिष्ठित रानी सूर्यमुखी देवी अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता को दोबारा शुरू करने पर सैद्धांतिक सहमति भी बनी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन और रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस शिविर में पटरी पार क्षेत्र के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

शिविर में खिलाड़ियों को हॉकी की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कहा कि राजनांदगांव के राजा साहब का हॉकी से विशेष लगाव था और उन्होंने हमेशा खेलों को बढ़ावा दिया। चिखली मैदान में बड़ी संख्या में बच्चों को हॉकी खेलते देख यह विश्वास और मजबूत होता है कि राजनांदगांव की पहचान आज भी हॉकी की नर्सरी के रूप में कायम है।

सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का बेहतर प्रयास कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ हॉकी संघ एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने रानी सूर्यमुखी देवी महिला हॉकी प्रतियोगिता को पुनः शुरू करने का आग्रह किया, जिस पर पूर्णिमा साहू ने सकारात्मक सहमति जताई। समापन समारोह में विशेष प्रेरक सत्र भी आयोजित किया गया। सेवाग्राम मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे डॉ. वरुण डागा ने भी अपने विचार रखे।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में किसानों की बल्ले-बल्ले! 360 नए खरीदी केंद्र, 76 हजार हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ; जानें सरकार की तैयारी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button