DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

By kadwaghut|06 Oct 2025, 10:43 PM
f X W

खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की भेंट

रायपुर,

खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की भेंट

विश्व के सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी आयोजन “अनुगा, जर्मनी” में मंत्री स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।
आयोजन स्थल पर आयोजकों द्वारा मंत्री देवांगन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर Koelnmesse GmBH के COO ओलिवर फ्रेस्से से मंत्री देवांगन की भेंट हुई। मंत्री देवांगन ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में सार्थक संवाद किया।

इसके साथ ही, मिलिंद दीक्षित – प्रबंध निदेशक, Koelnmesse GmBH, भारत एवं सार्क देशों तथा समीर मितिया – समूह निदेशक, Koelnmesse GmBH के साथ भी बैठक हुई। बैठक में मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी  छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन औद्योगिक विकास नीति और औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी उद्योग मंत्री ने दी तथा राज्य द्वारा औद्योगिक पार्कों, विशेष रूप से खाद्य पार्कों में निवेश हेतु दी जा रही प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राज्य गैर-बासमती चावल, इमली एवं मूल्य संवर्धित वन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु निवेश आकर्षित करने हेतु संवाद किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के डायरेक्टर प्रभात मालिक भी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नक्सलवाद के खिलाफ जंग में पुलिस बल के अदम्य साहस की CM साय ने की सराहना

Related Articles

Back to top button