DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

By kadwaghut|06 Oct 2025, 10:33 PM
f X W

रायपुर, आज राज्यपाल रमेन डेका से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रतापपुर स्थित विश्राम भवन में  सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने विभागीय गतिविधियों एवं प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल डेका ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें निरंतर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान राज्यपाल और मंत्री राजवाड़े के बीच पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा महतारी वंदन योजना के सकारात्मक प्रभाव पर भी चर्चा हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव में बारिश थमने के बाद भी जर्जर सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं, जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान....

Related Articles

Back to top button