छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

By lokesh sharma|21 Jun 2026, 11:11 AM
f X W

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी में उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान जय हनुमान व्यायाम शाला के संचालकों और स्थानीय लोगों ने महापौर को बताया कि व्यायाम शाला के पास स्थित कुएं में गंदगी फेंकी जा रही है और वहां लगा सबमर्सिबल पंप भी लंबे समय से खराब पड़ा है।

इस वजह से व्यायाम शाला, एसएलआरएम सेंटर और आसपास के निवासियों को पानी की भारी किल्लत हो रही है। महापौर ने उप अभियंता को तत्काल कुएं की सफाई कराने और सबमर्सिबल पंप की मरम्मत के निर्देश दिए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins