कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

कवर्धा : पुल से टकराई कार, तीन घायल, दो की मौत…

By lokesh sharma|04 Oct 2025, 1:52 PM
f X W

कवर्धा । शुक्रवार सुबह मऊ (मध्यप्रदेश) से राजिम जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान काँपा के पास हुई जब तेज रफ्तार कार चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होते ही पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं तीनों घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार मऊ (मध्यप्रदेश) से छत्तीसगढ़ के राजिम की ओर जा रही थी। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि यह हादसा तेज रफ्तार और चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से हुआ।

READ ALSO  राजनांदगांव : स्कूल के सामने बिजली पोल के तार खुले हैं, खतरा...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button