मध्य प्रदेश

महू में बड़ा लूटकांड: बाइक सवार बदमाश 10 लाख लेकर फरार

By Admin|28 Nov 2025, 6:56 PM
f X W

महू
महू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। शहर के ड्रीमलैंड चौराहे पर स्थित निजी बैंक के बाहर कुछ अज्ञात बदमाश शराब दुकान के कर्मचारी से 10 लाख रुपये का बैग छीनकर फरार हो गए। हालांकि इस घटना में पुलिस को संदिग्धता की आशंका है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार शराब कर्मचारी हर्षित, गौरव और रौनक तीनों मानपुर निवासी शुक्रवार दोपहर रुपये निकालने के लिए बैंक में गए थे। तीनों ने बैंक से 10 लाख रुपये निकाले तभी दो बाइक सवार आए और उनके साथ ही रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।
 
घटना के बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपने ठेकेदार बद्री फौजी को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे। वहीं कुछ देर में एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना में संदिग्धता की भी आशंका जताई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम, रीजनल पार्क मैदान के लिए कांग्रेस देगी ढाई लाख रुपये

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins