छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बैंक से कम ब्याज में मुद्रा लोन और दुकान दिलाने के नाम पर ठगी…

By kadwaghut|03 Oct 2025, 11:01 AM
f X W

रायपुर। राजधानी की एक महिला 6 लाख रुपए ठगी की शिकार हो गई. खूशबू सोनी नामक महिला ने बैंक से कम ब्याज में मुद्रा लोन और दुकान दिलाने के नाम पर ठगी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318-4 का अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र की है. रावतपुरा फेस 2 कॉलानी निवासी किरण जैसवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2023 में खूशबू नामक महिला से परिचय हुआ था, उस समय पेस्ट्री की छोटी दुकान खोली थी. भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास बड़ा दुकान खोलने के लिए महिला से चर्चा की तो उसने बताया कि एक सप्ताह में बैंकों से लोन और दुकान दिला दूंगी. महिला के झांसे में आकर किरण जैसवार ने संस्था आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवा लिया और सभी चेकों पर हस्ताक्षर कर महिला को दिया.

Advertisement
Advertisement

लगभग एक साल तक लोन और दुकान के नाम पर इधर-उधर घुमाती रही. बार-बार बोलने पर खूशबू अपने साथी के साथ मिलकर बस स्टेंड स्थित 17 नंबर दुकान दिखा कर रजिस्ट्री के लिए कार्यालय बुलाई, लेकिन आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई. उसने मुद्रा लोन के नाम पर कई बार कोरे कागज पर वकील के माध्यम से हस्ताक्षर करवा कर बैंक से 6 लाख रुपए निकाल लिए. रिपोर्ट में बताया गया कि नवंबर 2023 में बैंक लोन और दुकान दिलाने के लिए 10 हजार रुपए ऑनलाइन भी ले चुकी है. थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार रिपार्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins