छत्तीसगढ़

जगद्गुरु रामभद्राचार्य गौरेला पेंड्रा मरवाही में 25-31 अक्टूबर तक करेंगे कथा

By Admin|03 Oct 2025, 10:11 AM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही

तुलसी पीठाधीश्वर , जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में दिव्य आगमन हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा, जयघोष और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया।

कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत जब महाराज श्री चित्रकूट वापसी के मार्ग में पेंड्रा पहुंचे, तो उनके दर्शन की सूचना पाकर हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर “जय श्रीराम” और “जय गुरुदेव” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की प्रबल भक्ति और आग्रह को देखकर महाराज ने पेंड्रा में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा कहने का दिव्य आश्वासन दिया। इस पावन आयोजन की पुष्टि हेतु उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रामलला के दर्शन के लिए बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना...

Related Articles

Back to top button