छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

By kadwaghut|14 Jun 2026, 11:04 PM
f X W

राजनांदगांव। मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रानीगंज में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रानीगंज निवासी सोहन कुर्रे (41 वर्ष) ने मोहारा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह गांव में दशरथ के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही भीषम्बर गायकवाड, सुरेश गायकवाड, अमर गायकवाड एवं सुनील जोशी वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने आरोपियों को गाली देने से मना किया, तब चारों ने एक राय होकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि भीषम्बर, सुरेश और अमर ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि सुनील जोशी ने पास में पड़े ईंट के टुकड़े से उसके माथे पर वार कर दिया। घटना में शिकायतकर्ता के माथे पर चोट आई और खून निकलने लगा।

मारपीट की इस घटना को गांव के दशरथ गायकवाड, आत्मा बर्मन और राजेश गेंड्रे ने देखा तथा बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने पुलिस चौकी मोहारा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कबीरधाम में 4 सितंबर को रहेगा शुष्क दिवस ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins