छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : गांव में सौर ऊर्जा लगाने का दिया निर्देश…

नर्मदा, ग्राम पंचायत चकनार में सोमवार को सुबह 11 बजे पंचायत भवन में बैठक हुई। प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा मुफ्त बिजली योजना से संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को योजना की पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें सौर ऊर्जा के महत्व से अवगत कराना रहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना के अंतर्गत पात्र परिवार अपने घरों पर सौर पैनल लगवाकर मुफ्त अथवा रियायती दर पर बिजली प्राप्त कर सकते हैं। योजना से न केवल बिजली बिलों में बचत होगी बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

आवेदन प्रक्रिया सरल है और पंचायत स्तर पर ही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। गांव में बिजली की सतत उपलब्धता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए यह योजना उपयोगी साबित होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग की सहायक अभियंता एम विश्वकर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोहित, बजरंग सरपंच वंदना लालचंद पटेल, पटवारी अंकित बिसेन के साथ ही पंच भैरव साहू, रूपसिंह पटेल, गौतम कुंजाम, युवराज यादव, पुनीता बाई, खेमिन जंघेल, सानिया बेगम, सजनू जंघेल, शिव साहू व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button