छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की मौसम आधारित विशेष सलाह…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 1:48 PM
f X W

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित कृषि से संबंधित समसामयिक सलाह दी गई है। जिले एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में लगभग सभी खरीफ फसलों की रोपाई एवं बोआई का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं वर्तमान फसल अवधि लगभग 20 -25 दिनों की हो चुकी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में घने बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

किसानों को निरंतर वर्षा की स्थिति में निंदानाशक का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई है। धान पर संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु धान की बुवाई के 20-25 दिन के अंदर 15 लीटर क्षमता वाले स्प्रेयर में 25 स्प्रेयर उपयोग करने तथा आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे-बिसपायरिबेक सोडियम 200-250 ग्राम प्रति हेक्टेयर में का छिड़काव करें।

अरहर एवं सोयाबीन फसल वृद्धिकाल अवस्था में है। संकरी एवं चौड़ी पट्टी वाले खरपतवार के नियंत्रण हेतु बुआई के 18- 20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे- एमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल 750 मिली प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें। मक्का फसल 20-25 दिनों की अवस्था में निंदाई -गुड़ाई कर खरपतवार नियंत्रण करें। साथ ही संकरी एवं चौड़ी पट्टी वाले खरपतवार हेतु ट्रोपरामिजान 30 मिली प्रति ग्राम की दर से छिड़काव करें। सब्जी वर्गीय फसलों में सहारा देना (स्टेकिंग) एवं आवश्यकतानुसार निराई-गुड़ाई कर निंदानाशक दवाओं का उपयोग करें एवं उचित जल प्रबंधन करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : तीज पर बहनें मांगेंगी भाई से सोलर का उपहार, घर-घर अभियान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins