छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: लव जिहाद की झांकी देख लौटे सांसद संतोष पाण्डेय, माँ शीतला मंदिर का नहीं किया दर्शन ! भक्तों में चर्चा…

By kadwaghut|30 Sep 2025, 10:10 PM
f X W

“झांकी देखी, लेकिन मां शीतला के दर्शन नहीं… सांसद संतोष पांडे के रवैये पर उठे सवाल”

शीतला माता मंदिर में संतोष पांडे के न पहुंचने पर लोगों में चर्चा

राजनांदगांव। शीतला माता मंदिर के पास लगी लव जिहाद की झांकी को देखने सांसद संतोष पांडे अपने परिवार के साथ राजनांदगांव पहुंचे। जहां हजारों श्रद्धालु नवरात्र पर्व के दौरान माता के दर्शन के लिए आते हैं, वहीं यह परंपरा भी रही है कि भाजपा के किसी भी नेता का नामांकन या बड़ा कार्य शीतला माता के दरबार में दर्शन किए बिना पूरा नहीं होता।

लेकिन सांसद संतोष पांडे ने झांकी का अवलोकन तो किया, परंतु शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचकर माता के मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं किया। मंगलवार को रात 9:30 बजे माता के दरबार में हजारों भक्त मौजूद थे, मंदिर परिसर में हवन भी हुआ और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

संतोष पांडेय के मंदिर के मुख्य द्वार तक आने के बाद भी अंदर न जाने से वहां मौजूद भक्तों और आमजनों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना था कि वे सोचकर मंदिर तक पहुंचे थे कि सांसद माता का आशीर्वाद लेकर दर्शन करेंगे, मगर अचानक वे बिना दर्शन किए ही लव जिहाद की झांकी देखकर वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो ​खिचाकर सीधा चले गए. इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं के बीच चर्चाओं का दौर चलता रहा।

लव जिहाद की झांकी देखने के बाद सांसद संतोष पाण्डेय अपने परिवार के साथ भारत माता की आरती के साथ ही अम्बे जी की आरती भी ​की और वहां वह आधे घंटे से ऊपर रहे लेकिन 10 मिनट माता के मंदिर में दर्शन तक नहीं किए. भाजपा के एक कार्यकर्ता ने यह कहा कि पहले दिन सांसद जी दर्शन कर लिए थे .. तो क्या आज अष्टमी के दिन दर्शन ……..

READ ALSO  CG : मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, जल्द रातें होंगी और ठंडी ....

यह भी पढे: इंदौर में करोड़ों की हेराफेरी का शक, पाथ ग्रुप पर ED का छापा, अनिल अंबानी लिंक की जांच

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins