छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बेचा खाता, 14 गिरफ्तार, 50 लाख का ट्रांजेक्शन भी मिला…

राजनांदगांव | पुलिस ने साइबर ठगी के लिए खाता कमीशन पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे 14 खातों को चिन्हित किया। जिसे साइबर ठगी के लिए ​किराए पर या कमीशन पर दिया गया था। पुलिस ने 14 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है।

साइबर सेल और कोतवाली की संयुक्त टीम ने 14 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जो ठगी की रकम को खपाने के लिए अपने खातों का दुरुपयोग कर रहे थे। जिनसे 50 लाख रुपए से अधिक राशि का ट्रांजक्शन उजागर हुआ है।

यह राशि साइबर फ्रॉड की है। मामले में पुलिस ने मिहिर साहू, भरत वैष्णव , शेख फैजान, कुणाल सिंह, कुमारू लाल, दुकालू राम साहू, मोनिका यादव, शेख सैफूद्दीन, संगीता साहू , केजा बाई यादव, राधिका यादव, मुकेश निर्मलकर, किरण रहकवार और शेखर पसीने को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button