छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

By kadwaghut|12 Jul 2026, 11:40 AM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगाई। अभ्यर्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की घोषणाओं के अनुरूप वे लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि लगातार हो रही देरी से अभ्यर्थियों की आयु सीमा प्रभावित हो रही है और वर्षों की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है।

700 असिस्टेंट प्रोफेसर और 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग

अभ्यर्थियों के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग में लगभग 700 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए करीब एक वर्ष पहले वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि विभाग में 3 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षक पदों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है। उनका दावा है कि विभिन्न विभागों में कुल करीब 75 हजार पद रिक्त हैं।

छह बार सौंप चुके हैं आवेदन

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर वे अब तक विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उच्च शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों को छह बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

READ ALSO  CG : झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला ...

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि लंबित भर्तियों के विज्ञापन जल्द जारी किए जाएं और पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins