छत्तीसगढ़

CG में प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला

By Admin|30 Sep 2026, 1:23 PM
f X W

रायपुर 
 छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने  राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 125 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. राज्यपाल के नाम और आदेश से जारी यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इस आदेश के तहत मैदानी प्रशासन और विभिन्न राज्य विभागों में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ चयन श्रेणी, चयन श्रेणी, वरिष्ठ श्रेणी और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

तबादला सूची के अनुसार, वरिष्ठ स्तर पर कोरिया के अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को बालोद का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है. वहीं बालोद में पदस्थ चंद्रकांत कौशिक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा सरगुजा के अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को जश्पुर स्थानांतरित किया गया है। 

दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर रहे राजेश कुमार पात्रे को प्रबंधक, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) के पद पर भेजा गया है. उच्च शिक्षा निदेशालय, नवा रायपुर के अपर संचालक राजीव कुमार पांडेय अब जशपुर के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

इसी क्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अपर सीईओ अरविंद कुमार पांडेय को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी, निमोरा में संयुक्त संचालक नियुक्त किया गया है, जबकि कबीरधाम के अपर कलेक्टर संदीप कुमार ठाकुर को RDA रायपुर का नया अपर सीईओ बनाया गया है। 

इसके अलावा बेमेतरा में निष्ठा पांडेय तिवारी, कोरबा में योगिता देवांगन, सुकमा में चंद्रिका प्रसाद बघेल, बलरामपुर-रामानुजगंज में अनिल कुमार सिदार और नारायणपुर में वीरेंद्र लकड़ा को अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। 

READ ALSO  CG : रायगढ़ में महिला के गले पर चाकू से वार, आरोपी फरार ...

राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी विनायक शर्मा को एनआरडीए (NRDA) नवा रायपुर में प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जशपुर के डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी को राज्य का नया प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया गया है. छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शिम्मी नाहिद को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में उप सचिव बनाया गया है. नारायणपुर के डिप्टी कलेक्टर गोविंद कुमार सिन्हा को राज्य वक्फ बोर्ड के नए सीईओ का प्रभार सौंपा गया है। 

विभागों के अतिरिक्त प्रभार के अंतर्गत श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रायपुर के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है. वहीं GAD के उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को राज्य शहरी विकास एजेंसी (SUDA) के अतिरिक्त सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

इसके साथ ही दुर्ग के डिप्टी कलेक्टर प्रेमु लाल साहू को राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर में अवर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। 

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button