छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहर में धूमधाम से निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा…

By kadwaghut|21 Mar 2026, 11:40 AM
f X W

राजनांदगांव , चेट्री चंड्र झूलेलाल की 1076वीं जयंती पर 20 मार्च को शहर सिंधी समाज द्वारा शहर में धूमधाम से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई इस शोभायात्रा का शहर के विभिन्न चौराहों में भव्य रूप से स्वागत किया गया। शहर में निकली शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर फैले कचरे पानी और जूस की बोतलें एवं अन्य सूखे कचरे को स्वयं साफ कर सिंधी समाज ने स्वच्छता का संदेश दिया। इसके लिए बाकायदा समाज के कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Advertisement
Advertisement

तीन दिवसीय में झूलेलाल नगर में अखंड पाठ किया। महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली। एक शाम झूलेलाल सांई के नाम झूलेलाल भवन में हुआ जहां सिंगर दिव्या ज्योति कोटा राजस्थान ने प्रस्तुती दी। युवाओं की बाइक रैली निकाली, 20 को अखंड पाठ साहब की समाप्ति की गई। 11 बजे भोग प्रसाद वितरण हुआ, बहराणा साहब की पूजा, दोपहर में भंडारा प्रसादी का वितरण झूलेलाल नगर में किया गया। रात में झूलेलाल घाट पर सिंगर निशि धामेचा डाडियाड अहमदाबाद ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। घनश्याम वाधवानी, असर जुमनानी, गिरधारी तलरेजा, कौशल शर्मा, चंदन रुचंदानी, हरिश मोटव्हनी, दौलत रामचंदानी आदि मौजूद रहे।

ज्योत विसर्जन करने के बाद प्रसादी वितरित की शाम को भगवान झूलेलाल की महाआरती और बहराणा साहेब ज्योत विसर्जन कर प्रसादी वितरण किया। शहर में आयोलाल झूलेलाल की गूंज रही। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा सिंधी कॉलोनी लालबाग में स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर की गई। मंदिर के आचार्य स्वामी द्वारा समाज के वरिष्ठ अर्जुन दास पंजवानी, आवत राम तेजवानी, घनश्याम दास गंगवानी, गुरुमुख दास वाधवा, अध्यक्ष मनूमल मोटलानी, विजय गंगवानी, वार्ड पार्षद व उद्यमी राजा माखीजा, अर्जुन वाधवानी ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।

READ ALSO  जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins