मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी विश्व नदी दिवस की शुभकामनाएं

By Admin|28 Sep 2025, 5:56 PM
f X W

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व नदी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदियां मात्र जलधारा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और समृद्धि की अमिट पहचान हैं। भारतीय संस्कृति में नदियों को मां का स्थान दिया गया है। जिस तरह मां अपने बच्चों का पालनपोषण करती है, उसी तरह नदियां भी धरती को पोषण देती हैं, खेतों को सींचती हैं और सबके जीवन को संवारती हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व नदी दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि नदियां केवल प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जीवनरेखा भी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए, इस अवसर पर हम यह संकल्प लें कि नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और सतत प्रवाह सुनिश्चित करें, जिससे हमारी नदियां सदानीरा बनी रहें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदान किए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

Related Articles

Back to top button