छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सुकुलदैहान-मोहारा सड़क की मरम्मत से मिली राहत…

By kadwaghut|10 Sep 2026, 10:21 AM
f X W

राजनांदगांव| कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का आवश्यक मरम्मत कार्य किया गया।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिले के प्रमुख मार्गों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सतत निरीक्षण करने तथा जहां कहीं सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं पेंचवर्क कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सड़कों पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर सड़क को आवागमन के लिए बेहतर बनाया जा रहा है।

ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत होने से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों, किसानों एवं अन्य वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार क्षतिग्रस्त सड़कों का चिह्नांकन कर समयबद्ध तरीके से पेंचवर्क एवं मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाएं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins