छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 12वीं की पढ़ाई के साथ ऑनलाइन क्लास अब नीट और जेईई में सफल रहे विद्यार्थी…

By lokesh sharma|12 Aug 2026, 11:36 AM
f X W

राजनांदगांव 12वीं की पढ़ाई के साथ जिले की ऑनलाइन कक्षाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले के विद्यार्थियों ने नीट और जेईई 2026 में सफलता हासिल की। मेधावी विद्यार्थियों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने सीख दी। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता जिले के दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। सम्मानित विद्यार्थियों में पीएमश्री सर्वेश्वरदास शाला की जिज्ञासा लाउतरे ने आईआईटी-जेईई में, वैभव झा व लिकेश साहू ने नीट में सफलता हासिल की। सेजेस राजा बलरामदास शाला के भूपेन्द्र चंदेल, भूपेन्द्र कुमार, तुषार सोनी ने सफलता प्राप्त की।

Advertisement
Advertisement

इन विद्यार्थियों ने नियमित स्कूली पढ़ाई के साथ जिले द्वारा संचालित ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ लिया। शिक्षकों का मार्गदर्शन और अतिरिक्त अध्ययन से विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। सरकारी स्कूलों में पढ़ते परीक्षाओं में सफलता हासिल करना गौरव का विषय है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्य महेश्वरी, शिक्षक आकाश त्रिपाठी, हर्षवीर वैष्णव, आस्था वैष्णव, नरेंद्र साहू, को सम्मानित किया गया। नवाचार की सराहना की गई। राजनांदगांव. मेधावी बच्चों का सम्मान करते डॉक्टर रमन सिंह।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अनुकंपा नियुक्ति पर फैसला नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, 40 दिन में निर्णय के आदेश ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins