छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तालाब पास जुआ खेलते 8 बंदी…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 3:37 PM
f X W

राजनांदगांव । तालाब के पास जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगदी रकम और ताशपत्ती जब्त की।
मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के औंधी थानांतर्गत 11 सितंबर को औंधी थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवल साव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अलकन्हार रोड औंधी स्थित तालाब के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर थाना औंधी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 25510 रुपए नगद राशि एवं ताश की पत्तियां बरामद कर विधिवत जब्त की गई।


पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिसमें राजेश मेश्राम, मुकेश बाला, तरुण कुमार शेंडे, दलसाय गोंड, बुर्रा श्रीनिवास,नानेश्वर खोब्रागड़े, अजीत शाह एवं भूपेन्द्र नरोटे शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दुर्ग जिला न्यायालय में डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी, ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ के महत्व पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

Related Articles

Back to top button