छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : तालाब में 2 बच्चों की लाश मिली, दोनों डूब गए थे नहाते वक्त …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 3:12 PM
f X W

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब पूरी तरह लबालब भरे हुए हैं, जिससे पानी की गहराई बढ़ गई है। आशंका है कि गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : प्रधान पाठक तुकादास हुए रिटायर, दी विदाई ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins