छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : नशेड़ी ड्राइवर ने रेलवे फाटक तोड़ा, गुजरने वाली थी ट्रेन…

By lokesh sharma|23 Sep 2025, 1:38 PM
f X W

दुर्ग । बघेरा रेलवे फाटक पर बड़ी दुर्घटना हो गई। ट्रेन आने के कुछ क्षण पहले ही नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक ने बंद बैरियर को तोड़ते हुए पार कर लिया। जैसे ही ट्रेक्टर उस पार हुई वैसे ही ट्रेन वहां गुजरी। फाटक संचालन के लिए मौजूद ऑपरेटर ने क्षतिग्रस्त बैरियर को तत्काल हटाया। जिसके बाद अब वैकलिक व्यवस्था से फाटक को बंद किया जा रहा है।

वही घटना को अंजाम देने वाले ट्रेक्टर चालक पर कार्यवाही के लिए रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे नयापारा दुर्ग की तरफ से नशे में धुत्त ट्रेक्टर चालक आधा दर्जन सायकल को टक्कर मारकर कोटनी गांव की तरफ भाग रहा था। इसी दौरान बघेरा रेलवे क्रासिंग का फाटक ट्रेन आने की वजह से बंद था। ऐसे में ट्रेक्टर चालक बिना रुके फाटक को तोड़ते हुए भाग गया। बंद फाटक पर खुलने का इंतजार करते कुछ वाहन भी खड़े थे वे भी अपने आप को बचा लिए।

बता दें इस रेलवे क्रासिंग फाटक में बैरियर बटन के जरिए ऑपरेट होता था, जो कि क्षतिग्रस्त होने की वजह से मैनुवली किया जा रहा है। जिसके कारण आने जाने वालों को अधिक समय का इंतजार करना पड़ रहा है तो वही खतरा भी बढ़ गया है। अब देखना होगा उक्त ट्रेक्टर चालक के खिलाफ क्या कार्यवाही हो पाती है और इस क्षतिग्रस्त बैरियर को कब तक सुधार लिया जाता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button