छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : संभाल लीजिए छाता! छत्तीसगढ़ में आज से फिर झमाझम बारिश …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 10:54 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज कई जगह बारिश, भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 सितंबर तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुरुआती दो दिनों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया है।

14 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दिन के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।

READ ALSO  CG : कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button