मध्य प्रदेशराज्‍य

100 से ज्यादा ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 11 करोड़ की ठगी

By Admin|29 Sep 2026, 9:21 PM
f X W

मंदसौर.

मंदसौर जिले की शामगढ़ पुलिस ने देश के अलग-अलग कोनों में बैठकर ठगी का व्यवसाय करने वाले गिरोह को पकड़ा है।

एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि मुख्य सरगना सहित 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह 11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की ठगी कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गिरोह के तार जुड़े हैं। 100 से अधिक साइबर ठगी कर चुका है गिरोह।

देशभर में फैला गिरोह का नेटवर्क
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों का गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। ये लोग देश के अलग-अलग कोनों में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दशहरे पर इंदौर-उज्जैन में बरसेंगे बादल, भोपाल समेत 15 जिलों में अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

Related Articles

Back to top button