गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु 8 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

By kadwaghut|26 Aug 2026, 4:05 PM
f X W

  गौरेला पेंड्रा मरवाही , एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु 8 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण के लिए मूल्यांकन समिति की बैठक 21 अगस्त 2026 को एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला में आयोजित की गई। समिति द्वारा आवेदनों के परीक्षण के उपरांत अनंतिम सूची तैयार की गई है।

Advertisement
Advertisement

अनंतिम सूची के संबंध में 8 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गौरेला में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र टीकरखुर्द में कार्यकर्ता, छोटी अंजनी ग्राम पंचायत अंजनी में सहायिका, लहराटोला ग्राम पंचायत देवरगांव में सहायिका, ग्राम पंचायत पडवनिया में सहायिका और तवाडबरा ग्राम पंचायत ठाड़पथरा में सहायिका के पद शामिल हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins