छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnadgaon : गांजा की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पकड़ा…

By kadwaghut|21 Sep 2025, 11:44 AM
f X W

राजनांदगांव, कोतवाली पुलिस की टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। जिनके पास से 8 किग्रा गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है।

पुलिस ने बताया कि पार्रीकला मोड़ के पास दो युवक बैग लेकर खड़े थे। जो पुलिस को देखकर छिपने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली। जिसमें 80 हजार रुपए का 8 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान भरत पाणिग्रही और राधेश्याम पाणिग्रही के रूप में हुई। जो ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने गांजा विक्रय के लिए ग्राहक का इंतजार करने की जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

डोंगरगढ़ में 9 हजार का गांजा जब्तरू इधर डोंगरगढ़ पुलिस ने भी गांजा की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फारुख खान महावीर तालाब के पास गांजे की बिक्री कर रहा था। जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।​ जिसकी कीमत 9 हजार रुपए है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बलवा, दो पक्षों में हुई मारपीट, 8 घायल ...

Related Articles

Back to top button