छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : भारतीय बौद्ध महासभा बैठक में, मुंडन संस्कार, मृत्यु भोज को समाप्त करने का लिया संकल्प..

By lokesh sharma|10 Sep 2025, 12:43 PM
f X W

अंबागढ़ चौकी, भारतीय बौद्ध महासभा परिक्षेत्र डोंगरगांव की बैठक शाखा ग्राम हालमकोड़ो में हुई। रूढिवादी परंपरा जैसे मुंडन संस्कारए मृत्यु भोज को समाप्त करने का संकल्प लिया। क्योंकि हालमकोड़ो में समाज के एक परिवार में अंतिम संस्कार के दौरान मृत्यु भोज नहीं कराया गया। दुखी परिवार ने समाज को सेव चिवड़ा खिलाया। बहुत ही सराहनीय कार्य रहा। परिक्षेत्र व राज्य कमेटी की ओर से हालमकोड़ो के बौद्ध समाज को इस पहल के लिए सराहना की। परिक्षेत्र डोंगरगांव की अगली बैठक ग्राम लाताकोड़ो में 14 सितंबर को होगी।

Advertisement
Advertisement

बैठक में परिक्षेत्र के निर्वाचन में शैक्षणिक योग्यता को कम करने की बात रखी गई। इसके लिए सभी को आवेदन करने की सलाह दी गई। इस पर कमेटी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्व विचार किया जाएगा। बौद्ध समाज के त्योहारों में धम्म गुरु भंते को बुला कर धम्म उपदेश दिया जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  महतारी वंदन योजना की राशि बचाकर खरीदा स्मार्टफोन, अब दूसरों की भी कर रहीं मदद

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins