छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnadgaon : डाकघर की स्थापना ने गांव को दी नई पहचान…

By kadwaghut|20 Sep 2025, 11:27 AM
f X W

राजनांदगांव, जंगल और पहाड़ों के बीच बसा ग्राम सुड़ियालण्ण्ण्ण्। किसी समय में यहां पहुंच पाना मुश्किल था। मानपुर से परदोनी से बुकमरका के रास्ते बीच में यह गांव पड़ता है।

इसकी पहचान अब सिर्फ गांव के नाम से नहीं बल्कि यहां के डाकघर से होगी। यहां डाकघर खुल गया है। इसका संचालन फिलहाल झोपड़ी में किया जा रहा है। विभाग ने दो स्टाफ दिए हैं। यहां बमुश्किल एक दर्जन घर होंगेए जो ज्यादातर झोपड़े ही हैं। गांव में अब डाकघर की स्थापना ने इस गांव को नई पहचान दे दी है। बताया गया कि यहां 17 लोगों की कुल आबादी है।

अब यहां के ग्रामीण को 15 किमी दूर मानपुर तक नहीं जाना पड़ेगा। पैसे निकालनेए जमा करने से लेकर आधार कार्ड लिंक करवाने किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डिजिटल इंडिया मिशन के तहत यह शुरुआत की गई है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बताया कि डाक विभाग के सहयोग से सुड़ियाल में डाक सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस सेवा के लिए पहले ग्रामीणों को 15 किमी दूर मानपुर तक आना पड़ता था। इससे उनका समय व पैसा दोनों ही बचेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आत्मचिंतन के लिए रोज निकालें पांच मिनट, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव: मौलिकप्रभ...

Related Articles

Back to top button