छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

By kadwaghut|19 Sep 2025, 10:09 PM
f X W

– दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखंड के 110 ग्रामों के दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी
– जनपद पंचायतों में 20 से 28 सितम्बर तक दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए दिव्यांगजन सेवा रथ को कलेक्टोरेट परिसर से रवाना किया गया। दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखंड के 110 ग्रामों के दिव्यांगजनों के घर पहुंचकर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय टीम द्वारा दिव्यांगजनों के संबंध में 21 तरह के दिव्यांगता के पहचान हेतु 21 बिन्दुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है।


समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत 20 से 28 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायतों में दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नवीन आधार कार्ड, आधार कार्ड सुधार, आयुष्मान कार्ड, परिवहन पास, अतिरिक्त राशन हेतु नाम जुड़वाना, दिव्यांगजन पेंशन हेतु नवीन आवेदन, दिव्यांग पेंशन सुधार कार्य, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन आवेदन, सहायक उपकरण आंकलन एवं चिन्हांकन, कृत्रिम अंग आंकलन एवं मापन सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दिव्यांगजन सेवा शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

READ ALSO  भिलाई : संपत्तिकर भुगतान नहीं करने पर अधिभार व शास्ति का प्रावधान

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : कलेक्टर

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins