मध्य प्रदेश

162 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, त्योंथर में विकास को मिलेगी रफ्तार

By Admin|19 Sep 2025, 11:12 AM
f X W

निवेशकों को प्रदान करेंगे भूमि आवंटन पत्र

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितम्बर को रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में निवेशक उद्यमियों से चर्चा कर औद्योगिक क्षेत्र घूमा में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को भूमि आवंटन-पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही 162 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 5 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा 124 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र, लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.6 किलोमीटर लंबाई के पहुंच मार्ग, ग्राम कठौती मझगवां से चौहान बस्ती तक 3.5 किलोमीटर की सड़क, ग्राम चिल्ला से त्योंथर मार्ग पर टमस नदी में मीर बहरी घाट पर पुल निर्माण, ग्राम मझगवां डीही से लठिया तालाब तक 3.8 किलोमीटर लम्बाई के पहुंच मार्ग का शिलान्यास करेंगे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भोपाल में दुर्गा विसर्जन-दशहरे को लेकर अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम; रावण दहन के लिए तय हुए नियम

Related Articles

Back to top button