मध्य प्रदेश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक चौबे को कुलगुरू नियुक्त किया

By Admin|14 Nov 2025, 8:08 PM
f X W

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के होंगे नये कुलगुरू

भोपाल 
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलगुरू प्रो. आलोक चौबे को नियुक्त किया है। प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति मध्यप्रदेश, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रो. आलोक चौबे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि के लिए कुलगुरू नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इनकी सेवा शर्तें एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम- 1 के अनुसार शासित होंगी।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भोपाल प्रेस कॉम्प्लेक्स की नेशनल हेराल्ड जमीन पर विवाद बरकरार, कोर्ट ने खारिज की बेदखली याचिका

Related Articles

2

Back to top button