छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलर्स दुकान का ताला काटकर लाखों के सोने-चांदी के गहने पार …

By kadwaghut|22 Aug 2026, 4:01 PM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने ज्वेलर्स दुकान में धावा बोलकर लाखों के गहने पार कर लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।भौगोलिक संदर्भ यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। चोरों ने बिती रात कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया और कटर मशीन से ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि चोरों ने ज्वेलर्स दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोने की ज्वेलरी पार किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : थाने में समझौते के बाद भी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins