छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नाबालिग संग दुकान से 8 हजार की चोरी, गिरफ्तार…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 11:07 AM
f X W

डोंगरगांव| ग्राम अर्जुनी की दुकान से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष झाड़े (26) निवासी रविदास नगर मोतीपुर राजनांदगांव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक नाबालिग बालक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को ग्राम अर्जुनी निवासी संजय कुमार साहू की दुकान से अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर गल्ले से 8 हजार रुपए नकद चोरी कर लिया था।

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों के आधार पर जांच शुरू की। सूचना पर पुलिस ने मनीष झाड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने नाबालिग के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की रकम दोनों ने आपस में बांटकर खर्च कर दी। आरोपी के पास चोरी में प्रयुक्त दो पहिया वाहन जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी तीन अपराध दर्ज हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अनावश्यक रूप से कोई भी आवेदन लंबित न रहे : कलेक्टर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins