DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ

By lokesh sharma|16 Jun 2026, 4:48 PM
f X W

सेलो बोर निर्माण पर 20 हजार रुपये तक अनुदान, फसलों में विविधता से आय में वृद्धि

Advertisement
Advertisement

अम्बिकापुर , किसानों की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत किसानों को सेलो बोर निर्माण के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सेलो बोर खनन के लिए 5 हजार रुपये तथा पंप स्थापना के लिए 15 हजार रुपये की अनुदान सहायता दी जाती है।

योजना का लाभ ऐसे किसानों को दिया जा रहा है जिनकी भूमि नदी, नाला या नहर के किनारे स्थित हो तथा उनके पास कम से कम आधा एकड़ या अधिक कृषि भूमि उपलब्ध हो। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल रही है और वे वर्षभर खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।

कृषि कार्य के लिए मिला सिंचाई का साधन
इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरईटिकरा निवासी कृषक काशीराम ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने खेत में सेलो बोर निर्माण कराया है। कृषक काशीराम ने बताया कि पहले उनके खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण खेती सीमित थी। शासन की योजना के तहत उन्हें निःशुल्क बोरिंग सुविधा प्राप्त हुई, जिससे अब उनकी एक एकड़ भूमि में आसानी से सिंचाई हो रही है।

फसलों में विविधता और आय में वृद्धि
उन्होंने बताया कि पहले वे मुख्यतः धान की खेती करते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से मकई, भिंडी सहित अन्य सब्जियों की खेती भी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। इससे उनकी कृषि गतिविधियों में विस्तार हुआ है और आय में भी वृद्धि हो रही है।

READ ALSO  CG : 21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत ...

शासन का जताया आभार
कृषक काशीराम का कहना है कि शासन द्वारा संचालित ये कृषि योजनाएं छोटे किसानों के लिए एक बड़ा सहारा हैं। इन योजनाओं से किसानों को काफी राहत मिल रही है और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। अपनी इस सफलता और मिली मदद के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins