छत्तीसगढ़

ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

By Admin|15 Sep 2025, 8:21 PM
f X W

रायपुर,

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी  उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आजाद चौक का राजा 80 वर्षों से चली आ रही आस्था व परंपरा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins