छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मेकाहारा अस्पताल में मचा हड़कंप, डस्टबिन के पास प्लास्टिक बैग में मिला नवजात का शव…

By lokesh sharma|07 Nov 2025, 4:57 PM
f X W

रायपुर । राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (डॉ. अंबेडकर अस्पताल) में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पड़े एक प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल परिसर में सफाई के दौरान कर्मचारियों को डस्टबिन के पास एक पॉलीथिन बैग मिला। बैग खोलने पर अंदर नवजात का शव देखकर कर्मचारी घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरचुरी (मृतक कक्ष) भेज दिया गया। पुलिस अब अस्पताल परिसर और प्रवेश द्वारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि शव वहां कैसे पहुंचा। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जन्म के तुरंत बाद नवजात को पॉलीथिन में फेंक दिया।

अस्पताल प्रशासन की जांच शुरू
मेकाहारा प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जन्मे बच्चों की सूची और प्रसूति वार्ड की निगरानी रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चल सके। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना से फैली दहशत
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों के परिजन और आसपास के लोग इस घटना से हैरान और आक्रोशित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात की पहचान एवं आरोपी की तलाश जारी है।

READ ALSO  बस्तर में बाढ़ की मार: महिला समूहों की आमदनी घटी, किस्तें चुकाना मुश्किल
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button